Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

'राजा शिवाजी' का टीजर रिलीज, रितेश देशमुख का जलवा

टीजर में रितेश, छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में बेहद प्रभावशाली और दमदार नजर आ रहे हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन, जेनेलिया डिसूजा, विद्या बालन, फरदीन खान और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। वहीं संजय दत्त मुगल सेनापति अफजल खान के किरदार में दिखाई दे रहे हैं।

01 Apr 2026

'राजा शिवाजी' का टीजर रिलीज, रितेश देशमुख का जलवा

अभिनेता रितेश देशमुख की बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक फिल्म 'राजा शिवाजी' का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

टीजर में रितेश, छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में बेहद प्रभावशाली और दमदार नजर आ रहे हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन, जेनेलिया डिसूजा, विद्या बालन, फरदीन खान और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। वहीं संजय दत्त मुगल सेनापति अफजल खान के किरदार में दिखाई दे रहे हैं।

टीजर की शुरुआत संजय दत्त की दमदार आवाज से होती है, जिसमें वह कहते हैं, "नाम के आगे राजा लगाने से कोई राजा नहीं बनता है।" इसके बाद मराठाओं और मुगलों के बीच भीषण युद्ध के दृश्य देखने को मिलते हैं, जो फिल्म के भव्य स्तर और एक्शन को दर्शाते हैं। टीजर में अभिषेक बच्चन संभाजी शाहजी भोसले के किरदार में नजर आते हैं, जबकि विद्या बालन भी अपने किरदार से खास प्रभाव छोड़ती दिखती हैं।

हालांकि, टीजर देखने के बाद कुछ दर्शकों ने इसकी तुलना छावा से भी की है। सोशल मीडिया पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, जहां कुछ लोग रितेश के इस अवतार की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ का मानना है कि विक्की कौशल की 'छावा' को टक्कर देना आसान नहीं होगा। फिर भी, मराठी पृष्ठभूमि से आने वाले रितेश देशमुख को इस ऐतिहासिक किरदार में देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं।

खास बात यह है कि 'राजा शिवाजी' का निर्देशन भी खुद रितेश देशमुख ने किया है। यह फिल्म 1 मई 2026 को हिंदी, मराठी और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। भव्य स्केल और दमदार स्टारकास्ट के चलते फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'राजा शिवाजी' का टीजर रिलीज, रितेश देशमुख का जलवा
टीजर में रितेश, छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में बेहद प्रभावशाली और दमदार नजर आ रहे हैं। फिल्म में अभिषेक बच्चन, जेनेलिया डिसूजा, विद्या बालन, फरदीन खान और ब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News